HOMEMADHYAPRADESH

Damoh बोरवेल में गिरे मासूम को निकाल तो लिया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका

Damoh बोरवेल में गिरे मासूम को निकाल तो लिया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका

Damoh बोरवेल में गिरे मासूम को निकाल तो लिया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। जिले के पटेरा थानांतर्गत ग्राम बरखेरा बेस में रविवार को एक मासूम 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। लगभग 15 फीट की गहराई में जाकर फंसे तीन वर्षीय प्रिंस को बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस का अमला जुटा रहा। बोरवेल से कुछ दूरी पर जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया। सुरंग बनाकर करीब सात घंटे से फंसे मासूम को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इससे पहले भी उमरिया जिले में गुरुवार को तीन वर्षीय गौरव द्विवेदी दौ सौ फीट की बोरवेल में गिर गया था। 17 घंटे तक करीब 27 फीट गहराई में फंसे रहने के बाद उसकी भी मौत हो गई थी।

मां के सामने खेलते-खेलते गिरा : ग्राम बरखेरा बैस निवासी धर्मेंद्र अठया का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस अठ्या माता-पिता के साथ खेत गया था। इसी दौरान अपरान्ह करीब 12 बजे खेलते-खेलते वह खेत में लगभग 30 फीट खोदे गए बोरवेल में गिर गया। बच्चे की मां ने उसे गिरते हुए देखा, तो तत्काल पति धर्मेंद्र को आवाज दी। उन्होंने दौड़कर बच्चे को निकालने का प्रयास किया।

Show More
Back to top button