Wednesday, October 28, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEज्ञानराष्ट्रीय

DA Arrears News कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 18 महीने के डीए एरियर को लेकर जल्‍द हो सकती है घोषणा

DA Arrears News केंद्र के कर्मचारियों के 18 महीने के डीए एरियर Dearness Allowance को लेकर जल्‍द घोषणा हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार दिवाली तक डीए एरियर पर फैसला ले सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाया था. उस दौरान का डीए नहीं दिया गया. अब देश में कोरोना का प्रभाव काफी कम हो गया है. अब सरकार के 4 फीसदी डीए बढ़ाने के बाद एक बार फिर रुके हुए डीए के मिलने की उम्मीद जग गई है.

रिवाइज दरों के लिए ऑफिस मेमोरेंडम

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की रिवाइज दरों के लिए ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) 3 अक्टूबर 2022 को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DOE) ने जारी कर दिया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2022 से मूल वेतन के 34% से बढ़ाकर 38% कर दी गई है.

50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को फायदा

सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करके इसे 38 फीसदी कर दिया है. सरकार के इस कदम से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स फायदा पहुंचा है. डीए की बढ़ी हुई रकम इस साल जुलाई से ही मान्‍य होगी.

18 महीने के डीए एरियर का इंतजार

हालांकि, कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा तो मिल गया है, परंतु कर्मचारियों की एक आस अभी तक पूरी नहीं हुई है. कर्मचारियों को अभी 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार है. पहले उम्‍मीद की जा रही थी कि सरकार डीए में वृद्धि की घोषणा के साथ ही डीए एरियर को कर्मचारियों के अकाउंट में डालने की तारीखों का भी ऐलान कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केंद्रीय कर्मचारियों को कोरोना काल में डीए नहीं दिया गया था. वहीं, 18 महीनों का डीए बकाया है.

वेतन में होग़ी बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते की गणना बेसिक वेतन के आधार पर होती है. 4 फीसदी डीए बढ़ने के बाद इस बार वेतन में भी  बढ़ोतरी होगी. मान लीजिए किसी कर्मचारी का मूल वेतन 40 हजार रुपये है, तो 4 फीसदी डीए बढ़ने के बाद उनके वेतन में हर महीने 1,600 रुपये का इजाफा होगा. इस तरह, सालभर में कुल वेतन वृद्धि 19,200 रुपये हो जाएगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp