News24you

News you are looking for

पर्युषण पर्व पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पर्युषण पर्व पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

 

 

कटनी। पर्वराज पर्युषण महापर्व के उत्तम सत्य दिवस के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी द्वारा विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया प्रातःकालीन सत्र में ग्रुप के सदस्यों ने श्रीजी अभिषेक, शांतिधारा एवं संगीतमय पूजन संपन्न कर मंगलाचरण किया। इसके उपरांत दिन में ग्रुप के सदस्यों एवं बच्चों द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र के दस अध्यायों का वाचन किया गया। सायंकालीन आरती के पश्चात बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसी क्रम में समाजजनों के लिए खुला प्रश्न मंच एवं देशभक्ति पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को रॉयल ग्रुप की ओर से पुरस्कृत किया गया। समाजजनों एवं ग्रुप सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।