Saturday, October 31, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Covishield और Covaxin टीकों की कीमतों को घटाया, अब दोनों वैक्सीन की खुराक 225 रुपए होगी

Covishield Covaxin केंद्र द्वारा सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीकों की बूस्टर डोज शुरू करने से एक दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सिन (Covaxin) टीकों की कीमतों को घटा दिया है। अब दोनों वैक्सीन की खुराक 225 रुपए होगी। वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविशील्ड की प्रत्येक डोज 600 रुपए है, जबकि कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारत बायोटेक कोफाउंडर सुचित्रा एला ने ट्विटर पर यह घोषणा की। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद SII ने निजी अस्पतालों के लिए Covishield वैक्सीन की कीमत को 600 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है।

अदार पूनावाला ने सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक टीकाकरण शुरू करने के सरकार के फैसले की भी सराहना की। सुचित्रा एला ने कहा कि हमने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है।

बूस्टर डोज लगवाने के नियम

वहीं बूस्टर शेड्यूल के लिए घरेलू टीकाकरण का पालन करना जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एहतियाती खुराक के लिए उसी तरह के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पहली और दूसरी खुराक के वैक्सीन के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसका मतलब यह है कि जिस लाभार्थी को कोविशील्ड की दो खुराकें मिली हैं, उसे कोविशील्ड का तीसरा डोज लेना होगा।

10 अप्रैल से लगेगी बूस्टर डोज

18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग 10 अप्रैल से बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रीकॉशन डोज के लिए वे नागरिक पात्र होंगे। जिनको दूसरी डोज के लिए 9 महीने बीत चुके हैं। हालांकि इसके लिए पैसे देने होंगे। बूस्टर डोज अनिवार्य नहीं है। यह लोगों के इच्छा पर निर्भर है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp