Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Coronavirus Omicron Update केरल से ओमिक्रॉन के 9 नए मामले सामने आए

Omicron Update: कोरोना Coronavirus का ओमिक्रॉन वेरिएंट देश में तेजी से पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को केरल से ओमिक्रॉन के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 24 पहुंच गया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में एर्नाकुलम पहुंचे 6 और तिरुवनंतपुरम पहुंचे 3 व्यक्ति नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। एर्नाकुलम पहुंचे 6 लोगों में से 2 लोग यूके से पहुंचे थे जबकि एक महिला और एक लड़का तंजानिया से पहुंचे थे।

इसके अलावा एक अन्य महिला घाना से और एक और महिला आयरलैंड से पहुंची थी। वहीं त्रिवेंद्रम में नाइजीरिया से पहुंचे पति, पत्नी और एक अन्य महिला संक्रमित पाए गए हैं। आपको बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट धीरे-धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है और अब तक देश के 15 राज्यों में फैल चुका है।

राजस्थान में भी आज ओमिक्रॉन के चार नये मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले जयपुर में दर्ज हुए हैं। इनमें से दो मामले जवाहर नगर से, एक प्रताप नगर में 65 साल के बुजुर्ग, और केन्या से आई एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में देश में ओमिक्रॉन का आंकड़ा 225 तक पहुंच गया है। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के नए मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शाम के पांच बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 125 मामलों की पुष्टि हुई है, जो 22 जून के बाद से सबसे अधिक है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp