Corona newsHOME

Corona Updates: 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,01,993 नए केस, 3523 मौत, 2,99,988 मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना महामारी काबू होती नजर नहीं आ रही है। हर रोज रिकॉर्ड संख्या में आंकड़े सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में 4,01,993 रिकार्ड नए मामले सामने आए हैं

Corona Updates: देश में कोरोना महामारी काबू होती नजर नहीं आ रही है। हर रोज रिकॉर्ड संख्या में आंकड़े सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में 4,01,993 रिकार्ड नए मामले सामने आए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच गई है और कुल संक्रमितों के आंकड़े ने 1.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बीते 24 घंटों में 3523 लोग मारे गए हैं। देश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2.11 लाख को पार गया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 90 फीसद से नीचे पहुंच गई है। अब तक 1.56 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस गंभीर होती स्थिति के बीच राहत की बात यह है कि देश में मृत्यु दर 1.1 फीसद है, जो अन्य कई देशों की तुलना में बहुत कम है।

महाराष्ट्र: 62,919 नए केस, 46.02 लाख कुल केस

कर्नाटक: 48,296 नए केस, 15.23 लाख कुल केस

केरल: 37,199 नए केस, 15.71 लाख कुल केस

उत्तर प्रदेश: 34,372 नए केस, 12.52 लाख कुल केस

दिल्ली: 27,047 नए केस, 11.49 लाख कुल केस

तमिलनाडु: 18,692 नए केस, 11.66 लाख कुल केस

बंगाल: 17,411 नए केस, 8.28 लाख कुल केस

आंध्र प्रदेश: 17,354 नए केस, 11.01 लाख कुल केस

राजस्थान: 17,155 नए केस, 5.98 लाख कुल केस

बिहार: 15,853 नए केस, 4.70 लाख कुल केस

Show More

Related Articles

Back to top button