Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Corona Out of Control PM मोदी आज करेंगे समीक्षा, हो सकता है बड़ा निर्णय

Corona Out of Control: भारत में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल यानी बेकाबू होता जा रहा है। हर दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ केस आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर एक्शन में है। पीएम मोदी आज शाम को एक बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच शाम 4.30 बजे यह बैठक होगी। वहीं यूपी से खबर आ रही है कि सांसद वरुण गांधी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। शनिवार की शाम दिल्ली में उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। सासंद के निजी सचिव नसीब सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि सांसद दिल्ली स्थित अपने घर में होम आइसोलेट हो गए।

हर तरफ हड़कंप, संसद के 400 कर्मचारी संक्रमित, जज और डॉक्टर भी चपेट में

इस बीच, लोकतंत्र के मंदिर कही जाने वाली भारतीय संसद के 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्टार और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बीते दिनों इनका टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट अब आई। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के 4 जज संक्रमित पाए गए हैं। अब तक सुप्रीम कोर्ट से जुड़े करीब 150 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना इस बार डॉक्टरों पर हमलावर है। मुंबई समेत महाराष्ट्रक के कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। मुंबई के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक जेजे अस्पताल के 100 डॉक्टरों में कोरोना पाया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp