Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona in MP मध्य प्रदेश में कोरोना के 21 मरीज मिलने के बाद चिंता, ऑक्सीजन प्लांट पर मॉकड्रिल

Corona in MP प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 60,463 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 21 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। गुरुवार को भी प्रदेश में इतने ही नए मरीज मिले थे। जबकि महीने में तीसरी बार यह आंकड़ा सामने आया है।

यह इस महीने एक दिन में मिले कोरोना मरीजों की अधिकतम संख्या है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 181 तक पहुंच गया है। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में लगाए गए आक्सीजन जरनेशन प्लांटों की एक बार फिर माकड्रिल कर यह देखा जाएगा कि उनको चलाने में कोई दिक्कत तो नहीं है।

इस साल सितंबर से नवंबर तक सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 150 से ऊपर नहीं पहुंचा था। अभी हर दिन 15 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, लेकिन स्वस्थ् होने वालों की संख्या उससे कम रहती है। इस कारण सक्रिय मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सक्रिय मरीजों में करीब 100 को निजी और सरकारी अस्पतालों में आइसालेट किया गया है। इनमें 70 फीसद ऐसे मरीज हैं, जिन्हें कोई लक्षण नहीं है। इनसे घर में या संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों को संक्रमण न हो, इसलिए इन्‍हें अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp