Sunday, October 25, 2026
Latest:
Corona newsHOMEजबलपुर

Corona in Jabalpur जबलपुर में नए साल पर कोरोना का बड़ा धमाका, मिले 70 नए कोरोना पॉजिटिव

Corona in Jabalpur जबलपुर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार आज भी जारी रही। जबलपुर में आज नए साल का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। जबलपुर में आज 70 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह मरीजों की तादात बढ़ रही थी आज ठीक वैसा ही कुछ देखने को मिला। जबलपुर में एक साथ 70 पॉजिटिव मिलने से अब सिर्फ जबलपुर ही नहीं आसपास के जिलों में भी चिंता बढ़ गई है। आज 70 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जबलपुर में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या 143 हो गई है।

बताया जाता है कि एमपी के इंदौर व भोपाल के बाद जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहा है, एक दिन 21, दूसरे दिन 23 तो आज कोरोना के संक्रमित 70 मामले सामने आने हड़कम्प मच गया, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अमले ने सतर्कता बरतना शुरु कर दिया है.  हालांकि कोरोना भोपाल के  कई सरकारी कार्यालयों व अस्पतालों में एंट्री कर ली है, आज यहां पर कोरोना के 192 नए संक्रमित मिले है।

news updating..

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp