Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona in Jabalpur: कटनी के बाद जबलपुर में भी फूटा कोरोना बम, मिले 316 नए पॉजिटिव

Corona in Jabalpur मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों की लगातार बढ़त चिंता वाली खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना के चलते आज 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। साथ ही तमाम अन्य पाबंदी की बात कही इधर आज ही पहले कटनी 67 पॉजिटिव के बाद जबलपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है अगर बात इस दौर अर्थात कोरोना की तीसरी लहर की हो तो। जी हां आप भी जरूर चिंतित होंगे क्योंकि जबलपुर में आज 316 नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं।

आपको बता दें कि आज शाम को ही कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कटनी जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को आज शाम मिली रिपोर्ट में एक साथ 67 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

कटनी में पिछले एक सप्ताह में जिले में अब तक 168 केस सामने आ चुके हैं। हालाँकि अब तक जितने भी कोरोना संक्रमित केस मिले हैं, इनमे से किसी भी मरीज को हॉस्पिटल में दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp