Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOME

Corona effect In Air : 31 मई तक जारी रहेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी पाबंदी, DGCA का फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय कॉमर्शियल उड़ानों के परिचालन पर लगी रोक को 31 मई, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि एयर ट्रैवल बबल व्यवस्था के तहत इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, “दिनांक 26-06-2020 में जारी परिपत्र में आंशिक संशोधन किया गया है. सक्षम प्राधिकारी ने निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं पर जारी परिपत्र की वैधता को 31 मई, 2021 की रात तक बढ़ा दिया है.”

परिपत्र के मुताबिक यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो संचालन और वाणिज्यिक उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इसके पहले यह रोक 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 तक के लिए की गई थी जो अब और एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार ने 25 मार्च 2020 को पहली बार पैसेंजर एयर सर्विसेज पर रोक लगाई थी। हालांकि घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई, 2020 से शुरू कर दी गई थीं। इसके बाद से ही समय-समय पर DGCA की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाते रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए और 3,498 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हसे गई और कुल मौतों का आंकडा 2,08,330 हो गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp