HOMEMADHYAPRADESH

CORONA पीड़ित पति अस्पताल में, बदमाशों ने पत्नी का बच्चों के सामने किया गैंगरेप

सिद्धीपुरम में लॉकडाउन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में लॉकडाउन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्‌टा अड़ा कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला का पति काेरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 2 बजे की है। रविवार सुबह मामले में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।
सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ी, तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।
एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर पास ही सो रहे दोनों बच्चों के ऊपर अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते से भाग गए।
महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गई। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।
पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि बदमाश दुष्कर्म करने ही घर में घुसे थे। आशंका यह भी है, वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हों, लेकिन महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। SDOP बेहट रवि सोनेर के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button