HOME

Congress President Election : दिग्विजय बन सकते हैं RS में नेता प्रतिपक्ष, अध्यक्षी के लिए खड़गे के नाम पर लग सकती है मुहर

Digvijaya Singh vs Shashi Tharoor: मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे। अब यह जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। पढ़िए लाइव अपडेट और देखिए तस्वीरें

Congress President Polls Live News in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हाे गई है। अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच है। दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया है।

अब तक की स्थिति के मुताबिक, उनका मुकाबला शशि थरूर से होगा। पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि नामांकन पत्र खरीदने का मतलब यह नहीं है कि उक्त नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े ही। कुल मिलाकर आज रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला किन-किन नेताओं के बीच होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई थी।

खरगे के प्रस्तावक बनेंगे अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, अध्यक्ष पद के लिए मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा। खरगे अनुभवी नेता हैं, हम सभी एकजुट हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। गहलोत ने कहा, खरगे साहब के बारे में जो निर्णय हुआ वह सभी सीनीयर नेताओं से चर्चा के बाद हुआ है। वहीं, सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर गहलोत ने कहा, मेरे पास इंदिरा गांधी के समय से पद रहा है। मुझे पिछले 50 सालों में बहुत मान और सम्मान मिला है। मेरे लिए पद जरूरी नहीं है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं।

जी-23 समूह का कोई नेता नहीं भरेगा नामांकन

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button