HOMEKATNIMADHYAPRADESH

CM Shivraj in Katni मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कटनी आगमन कल 7 जुलाई को

CM in Katni मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कटनी आगमन कल 7 जुलाई को

CM Shivraj in Katni मध्यप्रदेश के विकास पुरुष हर वक्त गरीबों का कल्याण की सोचने वाले मातृ शक्ति के भाई, बच्चों के मामा यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा  सांसद  विष्णुदत्त जी शर्मा का कल 7 जुलाई 2022 गुरुवार को सायं 5 बजे कटनी आगमन हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की अपील की है।

श्री पायल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सायं 5 बजे झिंझरी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आगवानी के साथ घन्टाघर पहुंचकर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। जन सामान्य से मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष जी के विचारों को सुनने का आग्रह है।

कटनी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वाहन से माधवनगर गेट, मिशन चौक, थाना तिराहे, सुभाष चौक सिल्वर टाकीज रोड, टिकियामल चौराहे से गर्ग चौक होते हुए *घन्टाघर सभा स्थल* पहुंचेंगे तथा जनता जनार्दन को सम्बोधित करेंगे।

समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता झिंझरी हेलीपैड के बाहर मुख्यमंत्री का स्वागत तथा आगवानी कर उन्हें घन्टाघर तक लेकर आएंगे

जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे ने आग्रह किया है कि समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, वार्डों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पहुंचे तथा मुख्यमंत्री जी की आगवानी के साथ कटनी में महापौर प्रत्याशी एवं सभी वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित कर शहर में ‘विजय संकल्प सभा” के साक्षी बनें।

Show More

Related Articles

Back to top button