News24you

News you are looking for

CM Rise School : सीएम राइज स्कूलों से जुड़ेंगे नजदीकी स्कूल, शिक्षा विभाग का निर्णय

CM Rise School : सीएम राइज स्कूलों से जुड़ेंगे नजदीकी स्कूल, शिक्षा विभाग का निर्णय

CM Rise School : सीएम राइज स्कूलों से जुड़ेंगे नजदीकी स्कूल, शिक्षा विभाग का निर्णय । शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे सीएम राइज स्कूलों के आसपास के स्कूलों को जोड़ा जाएगा। सीएम राइज स्कूल में विलय का निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया है। विद्यार्थियो के साथ ही स्कूलों में शिक्षकीय स्टाफ भी सीएम राइज स्कूलों में जोड़ा जायेगा। अभी तक सीएम राइज स्कूलों को संकुल व्यवस्था से पूर्णत मुक्त रखा गया था।

कई स्कूलों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय अलग-अलग संचालित हो रहे हैं। उनका नाम भी अलग है तो उनका डाइस कोड भी अलग है। ऐसे स्कूलों के परिसर अलग-अलग नाम से संचालित हो रहा है, अब उन्हें एक ही परिसर में संचालन होगा। तीनों स्कूलों के डाइस कोड भी अब एक हो जाएगा।

स्कूलों की मानीटरिंग और व्यवस्थाएं का जिम्मा सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य का होगा। इससे स्कूलों का डाईज़ कोड एक हो जाएगा। स्कूल के सभी कर्मचारियों का एक ही उपस्थिति पंजी होगी। विद्यालय में एक ही टीसी पंजी भी होगी, जिसमें समस्त समीपस्थ विद्यालय जिनका विलय हुआ है का विवरण दर्ज होगा। स्कूलों का नाम बदलकर उन्हें सीएम राइज स्कूल करना होगा। स्कूलों की व्यवस्थाओं का जिम्मे प्राचार्य पर होगा। 30 स्कूलों का विलय सीएम राइज स्कूलों में होगा।

इस संबंध में सीएम राइज स्कूल करौंदी ग्राम उप प्राचार्य आरके दीक्षित कहते हैं कि सीएम राइज स्कूलों में नजदीकी स्कूलों को मर्ज किए जाने से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को भी फायदा होगा। उन्हें भी मूलभूत सुविधाएं और आर्थिक मदद मिलेगी।