Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

cloud burst flood अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक लापता

cloud burst flood भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और बड़े संख्या में टेंट बहा ले गया। प्राथमिक तौर पर 15 लोगों की मौत और चालीस के अधिक के लापता होने की सूचना है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि दस लोगों के शव बरामद किए गए हैं। कुछ लोगों को बचाया गया है। प्रशासन के अनुसार चालीस टेंट बहे हैं। इसी आधार पर लापता लोगों की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

करीब 5.30 बजे बादल फटने हुई घटना 

गुफा के ठीक सामने लगे टेंट से लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पवित्र अमरनाथ गुफा के ऊपर बाईं ओर से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान बारिश की फुहार के बीच हजारों यात्री गुफा के ठीक सामने अपने टेंट में थे।

 

लंगर और 25 यात्री टेंट बहे 

कुछ यात्री रेनकोट पहने बाहर भी खड़े थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान के बीच से बहने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पानी का तेज बहाव दो लंगर और 25 यात्री टेंट को चपेट में ले चुका था। यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp