Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

vaccine for children भारत मे 12 से 18 साल तक के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन

vaccine for children भारत में अब बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी DCGI ने आज इसकी मंजूरी दे दी है। टीके को आपात इस्तेमाल को मंजूरी के बाद भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है जहां 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं।

पूरे देश में ओमीक्रोन को लेकर मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच DCGI ने Covaxin की बच्चों को दी जाने वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। 12 से 18 साल के बच्चे को ये वैक्सीन आपातकाल स्थिति में दी जा सकेगी।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID 19 के 1,485 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 796 लोग डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। औरंगाबाद में ओमिक्रोन के 2 नए मामले मिलने के बाद राज्य में ओमिक्रोन मरीज़ों की संख्या अब 110 हो गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp