News24you

News you are looking for

Child Raped By Uncle 7 साल की उम्र से दुष्कर्म कर रहा चाचा, 28 साल बाद रेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची 36 साल की महिला

Child Pornography: इस ऑपरेशन के तहत क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं को भी टारगेट किया जा रहा है।

Child Raped By Uncle चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 28 साल बाद रेप का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि बचपन से उसके सौतेले चाचा उससे रेप करते चले आ रहे हैं। पिता की मौत हो जाने के बाद चाचा उससे लगातार रेप करते चले आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस काम में उसकी मां भी साथ देती थी। पेट में दर्द होने की जानकारी देने पर मां गोलियां खिलाकर चुप रहने की बात कहती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म संबंधी मामला दर्ज कर लिया है।

मामला सासनी गेट थाना क्षेत्र का है। मोहल्ले की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि पिता की 1988 में सड़क हादसे में मौत के बाद मां ने घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था, जो कि बरला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सौतेले पिता के छोटे भाई ने बलात्कार व शारीरिक शोषण उस वक्त शुरू किया, जब वह महज सात वर्ष की थी। मां को चाचा की हरकत के बारे में बताया तो मां ने चुप रहने की हिदायत दी। इधर, चाचा लगातार संबंध बनाता रहा। 11 वर्ष की उम्र के दरमियान सौतेले पिता के एक और भाई ने बलात्कार किया।

2011 में नेवी में तैनात एक सैनिक के साथ शादी हुई। 29 जुलाई 2021 को सौतेला भाई ससुराल से बुलाकर प्रेम नगर कॉलोनी, थाना बन्नादेवी ले गया। वहां मारा पीटा। संबंध बनाने की कोशिश की। इस मामले में मां, सौतेले चाचाओं, सौतेले भाई व सौतेले पिता के मुकदमे की मांग की गई है। सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाईकी जाएगी।