News24you

News you are looking for

Petrol-Diesel Price पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, ये है कारण

Petrol-Diesel Price पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, ये है कारण

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले तीन महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 से 30 डॉलर कमी आई है। फिलहाल क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल ट्रेंड कर रहा है। हालांकि फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में जनता को राहत नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने 21 मई को तेल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ।

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमत 80.85 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना है। इस अनुपात के आधार पर यदि तेल कंपनियां दाम कम करती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के रेट 11 से 12 रुपए तक घट सकते हैं। बता दें क्रूड ऑयल की कीमत अगर 1 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती या घटती हैं। तब तेल कंपनियों को एक लीटर पर 45 पैसे का असर होता है।