Wednesday, October 28, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Cheen Manjha: रीवा में चाइनीज मांझे से छात्र की गर्दन कटी, 90 टांके आए

Cheen Manjha: रीवा में चाइनीज मांझे से छात्र की गर्दन कटी, 90 टांके आए । शहर में पतंग के चाइनीज मांझे से आइटीआइ छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के बाद युवक मोटर साइकिल सहित सड़क में गिर गया। जबकि पीछे बैठे दो साथी बाल-बाल बच गए है।

खून से लथपथ ओवर ब्रिज में पड़े युवक को देख पीछे से आ रहा बाइक सवार रूक गया। युवक को गंभीर हालत में युवक को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा है। एसजीएमएच के डाक्टरों ने जख्मी युवक के गले में 90 टांके लगाए है। डाक्टर ने युवक की हालत को गंभीर बताया है। घायल का फिलहाल नाक-कान-गला विभाग में इलाज चल रहा है। ये हादसा शनिवार की शाम समान तिराहा फ्लाईओवर के ऊपर हुआ है।

बता दें कि घायल छात्र मोहित सोंधिया 20 मनगवां का रहने वाला है। वह शनिवार की शाम आइटीआइ कालेज से पढ़ाई कर दो दोस्तों को बाइक में बैठाकर घर जा रहा था।

पुराने बस स्टैंड के रास्ते सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर से समान की तरफ जाना था। दो किमी आगे समान तिराहा फ्लाई ओवर से गुजर रहा था। तभी बीच ब्रिज के ऊपर हादसे का शिकार हो गया।

 

साथियों ने बताया कि समान ब्रिज के ऊपर अचानक पतंग का चाइनीज मांझा आया। जिससे बाइक चला रहे मोहित सोंधिया की गर्दन फंस गई। ऐसे में गर्दन का काफी हिस्सा पतंग के मांझे से कट गया। दुर्घटना के बाद मोहित बाइक सहित हम दोनों को लेकर गिए गया। सड़क में गिरते ही गले से खून की धार बनने गली। कई राहगीर रूके और कई लोग आगे बढ़ गए।

सिरमौर चौराहे की तरफ से आए आशू सोंधिया निवासी पद्मधर कालोनी ने अपनी बाइक रोक दी। उन्होंने तुरंत हम लोगों को ढांढस बंधाया। इसके बाद मोहित को लेकर अस्पताल आएं हैं। डाक्टर ने टांका लगा दिया है। नाक-कान-गला विभाग में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp