HOMEराष्ट्रीय

CG महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के पति का शव तालाब में मिला

CG छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई

CG छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। वह रात को घर से निकले थे। जिससे बाद वापस नहीं लौटे। आज उनकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार नैला चौकी क्षेत्र के बगीचा पारा वार्ड नंबर 5 निवासी मुस्कान परवीन प्रदेश महिला कांग्रेस में सचिव हैं। वह अपने पति शहजादा अली (40) के साथ रहती थीं। इस बीच शहजादा अली शनिवार रात को 10 बजे घर से निकल गए थे। बताया जा रहा है कि वह ज्यादातर रात को घर से निकल जाया करता थे। फिर रात को नहीं आते थे।

इस वजह से परिजन उनकी चिंता नहीं करते थे। रोज की तरह उनका इंतजार किए बिना सो गए। आज सुबह वार्ड के लोग जूना तालाब में नहाने गए तो एक शव तालाब में दिखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब पता चला है कि यह शव शहजादा अली का है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button