Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई ने दी जानकारी, अगले हफ्ते तक जारी होगा 10वीं का परिणाम

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के एक दिन बाद, अब सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कक्षा बारहवीं का परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है। अब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि कक्षा 10वीं का परिणाम 1 अगस्त को जारी हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
मेरे उन युवा मित्रों को बधाई जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा पास की है। यह जानकर खुशी हुई कि सीबीएसई ने रिकॉर्ड पास प्रतिशत हासिल किया है। शिक्षकों और अभिभावकों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई। सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

न्यू नॉर्मल को अपनाने वालों पर मुझे गर्व है – पीएम
इस साल बारहवीं कक्षा के बोर्ड के लिए उपस्थित हुए बैच ने अभूतपूर्व परिस्थितियों में ऐसा किया। बीते एक साल में शिक्षा जगत ने कई बदलाव देखे। फिर भी, उन्होंने न्यू नॉमर्ल को अपनाया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मुझे आप पर गर्व है!

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp