Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

CBSE क्लास 10th रिजल्ट जनिये कब आएगा, कैसे किया गया तैयार

CBSE Class 10 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया है कि 10वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। सभी स्कूलों ने बोर्ड के कहे अनुसार छात्रों का रिजल्ट अपलोड कर दिया है। अब बोर्ड जल्द ही इस रिजल्ट को अंतिम रूप देकर जारी कर देगा। बोर्ड ने कोरोना वायरस के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी और छात्रों का रिजल्ट बनाने के लिए दूसरा तरीका निकाला था। सीबीएसई बोर्ड 20 जुलाई को 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 12वीं की बजाय 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किया जा रहा है।

किस आधार पर बन रहा है रिजल्ट

इसमें स्कूल के प्रिंसिपल और 7 अन्य शिक्षक शामिल होंगे, जो अलग-अलग विषयों से होंगे। इसके अलावा आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा, प्री-बोर्ड और मासिक परीक्षा के नंबरों के आधार पर 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

प्रक्टिकल के 20 और थ्योरी के 80 नंबर

छात्रों के रिजल्ट में प्रैक्टिकल परीक्षा के अंकों को 20 फीसदी और थ्योरी के अंकों को 80 फीसदी महत्व दिया जा रहा है। थ्योरी के 80 नंबरों में 40 नंबर प्री-बोर्ड, 30 नंबर अर्धवाषिक परीक्षा और 10नंबर यूनिट टेस्ट के आधार पर दिए जा रहे हैं। अगर किसी छात्र ने प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग नहीं लिया है तो स्कूल अपनी और छात्र की सुविधा के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन टेस्ट ले सकते हैं। इसके अलावा फोन पर भी इंटरव्यू लिया जा सकता है। छात्रों का रिजल्ट बनाते समय उन्हें ग्रेस नंबर भी दिए जाएंगे और जो छात्र इन नंबरों के बाद भी पास नहीं होंगे उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा।

कब और कहां देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई तक 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे या फिर जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा वो छात्र कोरोना के मामले कम होने के बाद ऑफलाइन परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने पर या बेहतर नंबर आने पर छात्रों को फिर से 10वीं की कक्षा में बैठने की जरूरत नहीं होगी।

सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों से 8 सदस्यों की एक कमेटी बनाने को कहा था, जो रिजल्ट को अंतिम रूप देगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp