HOMEMADHYAPRADESH

गंजबासौदा में कुएं में गिरे बच्चे को बचा रहे 40 से ज़्यादा लोग गिरे, बचाव जारी

विदिशा जिले के गंजबासौदा से बड़े हादसे की खबर मिल रही है

गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा से बड़े हादसे की खबर मिल रही है।  गंजबासौदा थानांतर्गत लाल पठार पंचायत क्षेत्र में करीब 40 लोगों के कुएँ में गिरने की सूचना मिली है। रात 8 बजे एक लड़का कुएं में गिर गया। उसे निकालने के लिए कुएं की छत पर काफी लोग इकट्ठा हो गए थे।छत पर काफी लोग इकट्ठा होने के कारण वजन के कारण ढह गयी और सभी लोग कुएं में गिर गए।

सूचना मिलने पर ट्रैक्टर  व अन्य साधनों से बचाव कार्य शुरू किया गया। पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।इसी बीच बचाव कार्य में लगे ट्रैक्टर व पानी निकालने की मोटर भी कुएं में गिर जाने से राहत कार्य प्रभावित हो गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी अधिकारी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके बताया कि मेरे निर्देश पर ज़िला कलेक्टर व एसपी भी पहुँच गए हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचावकार्य में जुटी हुई है।

मैंने सीएस, डीजीपी और एसडीआरएफ डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं आईजी भी रवाना हो गए हैं। मैं लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहा हूँ और लाइव कॉन्टैक्ट में हूँ।

इस भयानक हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
सीएम ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button