Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

CAR falls into River उज्जैन आ रही बारात की कार चंबल नदी में गिरी, 9 की मौत

CAR falls into Chambal river राजस्थान से मध्य प्रदेश के उज्जैन में आ रही बारात की एक कार कोटा जिले में में चंबल नदी में गिर गई। इस एक्सीडेंट में कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई।क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है।

राजस्थान के कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी के लिए जा रही एक कार नदी में गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी. जो कार नदी में डूबी उसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे.

नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया. मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

केसर सिंह शेखावत, एसपी सिटी कोटा, राजस्थान ने बताया कि बारात उज्जैन जा रही थी, बस आगे निकल गई ये गाड़ी रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई और नियंत्रण से बाहर होकर नदी में गिर गई। 7 शव गाड़ी से और 2 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी से बरामद की गई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp