Sunday, October 25, 2026
Latest:
ज्ञानराष्ट्रीयशहर

CAPF Aayoushmaan Card: कर्मियों को दिए गए 35 लाख आयुष्मान कार्ड, 24 हजार अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

CAPF Aayoushmaan Card: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मचारियों और उनके परिवारों को लगभग 35 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अब ये कर्मचारी और उनके परिवार पूरे देश में 24 हजार पैनलबद्ध अस्पतालों में बिना कोई शुल्क दिए ‘कैशलेस’ इलाज करवा सकेंगे।

नित्यानंद राय ने एनएसजी और असम रायफल्स के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी जैसे सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के एक-एक कर्मचारी को अंतिम 10 कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत खर्च की कोई सीमा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड वितरण बड़ी उपलब्धि है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य इन बलों के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और देखभाल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, इससे पहले तक चिकित्सकीय परामर्श और जांच की सुविधा केवल बलों के अस्पतालों में या अन्य सरकारी अस्पतालों में या फिर सीजीएचएस पैनलबद्ध केंद्रों पर ही उपलब्ध हो पाती थी।

CAPF Aayoushmaan Card:योजना के तहत खर्च की कोई सीमा नहीं होगी

उन्होंने कहा, ‘अब इस योजना के तहत, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से पैनलबद्ध 24 हजार अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाएं कैशलेस आधार पर उलब्ध कराई जाएंगी और इस योजना के तहत खर्च की कोई सीमा नहीं होगी।’ राय ने कहा कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों के परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं पाने में काफी आसानी होगी।

राय ने कहा कि यह योजना हमारे सीएपीएफ के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को एक स्वस्थ और दीर्घ आयु प्रदान करने के प्रयासों की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को की थी। सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के लिए यह योजना पिछले साल 23 जनवरी को की गई थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp