News24you

News you are looking for

CALDERYS INDIA केल्ड्रिज द्वारा अधिग्रहित ACC में श्रमिक की मौत के बाद आक्रोश, शव रखकर की सड़क जाम

CALDERYS INDIA केल्ड्रिज द्वारा अधिग्रहित ACC में श्रमिक की मौत के बाद आक्रोश, शव रखकर की सड़क जाम

KATNI कटनी में ACC जो अब केल्ड्रिज रिफेक्ट्रीज CALDERYS INDIA के रूप में अधिग्रहित है, यहां एक श्रमिक की मौत को लेकर श्रमिक व उनके परिजनों में आक्रोश है। मिल रही सूचना के अनुसार श्रमिक श्यामलाल द्विवेदी की संदिग्ध म्रत्यु केल्ड्रिज में हो गई थी। जिसका शव रखकर परिजनों एवं अन्य श्रमिकों ने सड़क जाम कर दी।

katni

आपको बता दें कि लखेरा निवासी श्यामलाल द्विवेदी 47 वर्ष एसीसी केल्ड्रिज्ज में श्रमिक थे। सोमवार की रात 3 बजे ड्यूटी गए है। उनकी डियूटी 11 बजे तक थी सुबह 8 बजे परिजनों को सूचना मिली कि परिवार हॉस्पिटल आ जाए। यहां पहुंचे परिजनों ने श्यामलाल को मृत अवस्था मे पाया।  परिजनों ने बताया कि श्यामलाल के सिर में चोट है और नाक से भी खून निकला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन द्वारा इस घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा, परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल यहां मौजूद है।

news updating…