HOMEराष्ट्रीय

By Election Result LIVE:बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो की बड़ी जीत, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ और बिहार में भी BJP को बड़ा झटका

By Election Result LIVE:बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो की बड़ी जीत, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ और बिहार में भी BJP को बड़ा झटका

By Election Result LIVE: देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। भाजपा खाली हाथ रही।

1. बंगाल में टीएमसी की बंपर जीत

आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो BJP छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे।

बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने BJP की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

2. महाराष्ट्र में कांग्रेस जीती
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

Show More

Related Articles

Back to top button