Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Bus Accident इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस हादसे का श‍िकार, 3 की मौत, कई घायल

Bus Accident इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्‍यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्‍य घायल हो गए। हादसा बड़वाह के पास हुआ। हादसे के कारणों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। शर्मा ट्रेवल्‍स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस हादसे में घायल यात्रियों को बड़वाह के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल यात्रियों की चीखपुकार गूंजने लगी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोर्चा संभाला और लोगों को क्षतिग्रस्‍त बस से निकाला।

इंदौर से खंडवा जा रही बस रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बाघफल के पास असंतुलित होकर पलट गई। इस बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। इनमे से 2 घायलों की मौत की सूचना है। अन्य घायलों को बड़वाह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp