EMPLOYEE NEWSHOMEज्ञानराष्ट्रीय

7th Pay Commission MP के कर्मचारियों के साथ केंद्र के एम्प्लाइज की बढ़ेगी सैलरी, बजट का इंतजार

7th Pay Commission MP के कर्मचारियों के साथ केंद्र के एम्प्लाइज की बढ़ेगी सैलरी, बजट का इंतजार

7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि नया साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा होने वाला है। तो कर्मचारियों के लिए खबर महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां मध्यप्रदेश सरकार अपने दैनिक वेतन भोगी तथा स्थायी कर्मचारियों को 7 वां वेतनमान देने की सोच रहा है वहीं केंद्रीय सरकार फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज करने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में उछाल आएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में केंद्र और मध्यप्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि नया साल सरकारी कर्मचारियों के लिए नई खुशियां लेकर आएगा। नए साल में वेतन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। नए अपडेट के तहत 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द बढोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार के पहले साल 2022 तक फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लेने की उम्मीद थी कि लेकिन ये फैसला किसी कारण टल गया। अब उम्मीद है कि नए साल में सरकार इस पर फैसला ले सकती है। सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज करने की मांग मान सकती है।

बजट के बाद मार्च 2023 में लागू होने की उम्मीद

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बदलाव किये जाने की मांग हो रही है। इसको लेकर कर्मचारी एसोसिएशन और सरकार की कई बार मीटिंग हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो
सरकार इसे 2024 से पहले लागू करना चाह रही है। इसे बजट के बाद मार्च 2023 में लागू करने का ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आ जाएगा.।

7th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है

केंद्रीय कर्मचारियों को 7th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है जिसके हिसाब से वेतन मिल रहा है। अब कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में 8,000 रुपये का जबरदस्त बढ़ावा हो जाएगा। बेसिक सैलरी के बढ़ने से महंगाई भत्ता, एचआरए जैसे भत्ते भी बढ़ जाएंगे।
इतनी बढ़ सकती है सैलरी – अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाए तो कर्मचारियों का मूल वेतन 26 हजार रुपए हो जाएगा। अभी अगर आपकी मिनिमम सैलरी 18,000 रुपए है तो अलाउंस को छोड़कर आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 46,260 रुपए (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे। अब
अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपए (26000X3.68 = 95,680) होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button