HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, सिंधी समाज के कद्दावर नेता रूपचंद चीनी चेलानी अब से कुछ देर बाद BJP में शामिल होंगे

Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका सिंधी समाज के कद्दावर नेता रूपचंद चीनी चेलानी अब से कुछ देर बाद BJP में शामिल होंगे

Roopchand Chini chelani join BJP कटनी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। सिंधी समाज के कद्दावर नेता रूपचंद चीनी चेलानी अब से कुछ देर बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिलाएंगे सदस्यता इस अवसर पर विधायक संजय पाठक मौजूद रहेंगे।

कटनी। सिंधी समाज के कद्दावर नेता कटनी के पूर्व महापौर प्रत्याशी समाज मे अपनी बेहतरीन छवि रखने वाले कटनी के प्रमुख कांग्रेस नेता रूपचंद जिन्हें सभी स्नेह से चीनी चेलानी कहते है। ऐसे प्रमुख कांग्रेस नेता आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कटनी जिले ही नहीं प्रदेश भर कर लिए चीनी चेलानी सिंधी समाज के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

आज भाजपा कार्यालय श्री चेलानी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा कद्दावर नेता श्री शिवराज सिंह चौहान सदस्यता दिलाएंगे। विधायक संजय पाठक भी मौजूद रहेंगे।

कटनी में नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले प्रमुख नेता तथा समाजसेवी श्री चेलानी के भाजपा में शामिल होने की खबर से कांग्रेस सदमे में है। चीनी चेलानी का भाजपा में शामिल होना कटनी ही नही दूसरे कई जिलों में भी भाजपा के जनाधार को बढ़ाएगा। आपको बता दें कि भोपाल इंदौर जबलपुर कटनी सतना ऐसे नगर निगम क्षेत्र है जहां सिंधी समाज महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है। निश्चित ही यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।

अब से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह प्रदेश भाजपा कार्यालय में चीनी चेलानी को विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button