Friday, October 23, 2026
Latest:
Election News

Breaking: नंदीग्राम का रण नहीं जीत पाईं ममता बैनर्जी, सुवेन्दु अधिकारी ने 1900 वोटों से हराया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती (Bengal Assembly Election Results) जारी है। इस विधानसभा चुनाव में बंगाल की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम (Nandigram) रही, यहां मतों की गिनती संपन्न हो चुकी है।

इस सीट पर मुकाबला मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और हाल ही में भगवा झंडा थामने वाली बीजेपी प्रत्याशी सुवेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के बीच रहा।

शुरु के की कई राउंड में पिछड़ने के बाद ममता बनर्जी को अंतिम के कुछ चरणों में बढ़त बनाने में सफलता मिली। दोनों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका था। कभी ममता आगे हो रही थीं तो कभी सुवेन्दु अधिकारी बढ़त बना ले रहे थे। आखिर में जीत सुवेन्दु की ही हुई। उन्होंने अंतिम राउंड की गिनती संपन्न होने के बाद करीब 1900 मतों से सुवेन्दु ने जीत दर्ज की।

हालांकि खबर यह भी थी कि ममता चुनाव जीत गईं हैं मगर फिर चुनाव आयोग ने डिक्लेयर किया।

न्यूज़ एजेंसी द्वारा पहले किया गया ट्वीट

फिर आई खबर

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट चुनाव हार गई हैं. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 1953 वोटों से हरा दिया है. इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला. मतगणना के दौरान ज्यादातर समय शुभेंदु आगे रहे लेकिन एक वक्त ममता बनर्जी आगे निकल गई. यहां तक की उनकी जीत की भी खबर आ गई है. लेकिन आखिर में जीत बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को मिली.

 

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp