HOMEMADHYAPRADESH

BJP Seva Pakhwada PM मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक 75 लाख पौधे राेपेगी भाजपा

BJP Seva Pakhwada PM मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक 75 लाख पौधे राेपेगी भाजपा

BJP Seva Pakhwada: भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। रक्तदान शिविर की भी शुरुआत होगी। 17 सितंबर, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती और दो अक्टूबर को गांधी जयंती को प्रदेश में 25-25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। कराहल( श्योपुर) में प्रधानमंत्री भी एक पौधा लगाएंगे।

यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता टीबी मुक्त भारत बनाने में सहयोग करेंगे। हर कार्यकर्ता पांच मरीजों को चिन्हित कर उन्हें इलाज मुहैया कराने से लेकर हर तरह की मदद करेंगे।

कटनी में विविध सेवा व समाजहित के कार्यों के साथ मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिन सुबह 9 बजे युवा मोर्चा के पौधरोपण व दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में पौधारोपण सहित उनके 20 वर्षों के कार्यकाल व व्यक्तितव पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार, 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदतत शर्मावके मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के निर्देशन में जिला भाजपा कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, वैश्विक नेता नरेन्द्र मोदी और उनके प्रेरणादाई जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें समस्त भाजपाजनों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है। जिला भाजपा कार्यालय में पौधरोपण के साथ दोपहर 1 बजे उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
इसी तरह युवा मोर्चा द्वारा प्रातः 9 बजे ग्राम घुघरा में वृहद पौधारोपण किया जाएगा व प्रातः 11 बजे ग्राम डिठवारा में भी पौधारोपण किया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक मण्डलों में मण्डल स्तर पर विभिन्न सेवा के कार्य किये जाएंगे। जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कल समस्त  भाजपाजनों, पदाधिकारियों, मोर्चे व प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं से समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Back to top button