BJP SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा प्रदेश प्रभारी अनिल सूद का जिला कार्यालय में हुआ स्वागत

BJP SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा प्रदेश प्रभारी अनिल सूद का जिला कार्यालय में हुआ स्वागत

BJP SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य तथा मोर्चे के प्रदेश प्रभारी श्री अनिल सूद का जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल की अगुवाई में स्वागत किया गया।

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य तथा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री अनिल सूद का आज कटनी अल्प प्रवास पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मोर्चे के मध्यप्रदेश प्रभारी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष श्री पायल सहित सभी भाजपाजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, जिला महामंत्री श्री चेतन हिंदूजा, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, जिला मंत्री शिवम शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री नवाब खान आदि नेता उपस्थित थे।

Exit mobile version