HOMEKATNI

BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल

भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल

  • किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी का जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन
  • नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा तथा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह का जताया आभार

कटनी। भाजपा में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष पदों पर स्थापित हो सकता है भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है हमारा संगठन पार्टी विथ डिफरेंस है। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  कन्हैया तिवारी के अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा हमारे लोकप्रिय सांसद  विष्णुदत्त शर्मा तथा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह का कन्हैया तिवारी की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।

BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल BJP ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान: रामरतन पायल

भाजपा जिला कार्यालय में आज किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पद नही दायित्व होता है। भाजपा में सभी वर्गो की हितैषी है। पार्टी ने हर वर्ग को सम्मान दिया है। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि श्री तिवारी पार्टी के एक जुझारू कार्यकर्ता हैं हमे विश्वास है कि कटनी का किसान मोर्चा कन्हैया तिवारी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नम्बर 1 होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन से मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक तन्मयता के साथ निर्वहन करुंगा। किसानों की समस्या को लेकर उनके कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की समस्या को हल करने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री पायल, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पुष्पगुच्छ द्वारा श्री तिवारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष  मृदुल द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गण श्री दीपक सोनी, श्री सूर्यकांत गौतम, श्रीमति गीता गुप्ता, सुश्री अंकिता तिवारी, श्रीमती सीमा जैन, श्री कैलाश जैन, श्री अम्बरीष वर्मा, श्री ललित जायसवाल, श्री यज्ञदत्त मिश्रा, श्री वीरेंद्र मिश्रा, श्री संदीप दुबे, श्री नितिन पांडेय, श्री रविन्द्र मिश्रा, श्री विजय दुबे, श्री सतीश मोटवानी, श्री विनोद बड़गैया, श्री बल्ली सोनी, श्री सोनू बहरे, श्री अवध प्यासी, श्री आशीष तिवारी, श्री अनुराग त्रिसोलिया, श्री मनीष त्रिसोलिया, श्री अहमद बक्श, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री विमल साहू, श्री शिवप्रकाश चक्रवर्ती आदि भाजपाजन उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button