Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

BJP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरा कार्यक्रम में हुआ परिवर्तन, इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान श्री शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से श्री शाह मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के समीप पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां से श्री शाह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हैलीकॉप्टर के द्वारा शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे।

श्री शाह यहां दर्शन एवं पूजन के उपरांत शाम 5.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से श्री शाह शाम 6.00 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

श्री अमित शाह रात्रि 8.30 बजे होटल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp