Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

BJP विस्तारक अभियान से जोड़े जाएंगे बूथ स्तर पर कार्यकर्ता, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा होंगे शामिल

BJP KATNI । संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा का विशाल विस्तारक अभियान बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं का विस्तार करेगा। विस्तारक के रूप में भाजपा के प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होकर प्रत्येक मण्डलों में अगले 20 दिनों तक इस विस्तार अभियान में जुटेंगे।

जिला भाजपा कार्यालय में आज विस्तारक अभियान को पूर्ण गति देने जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल की अध्यक्षता तथा विस्तारक योजना के जिला प्रभारी श्री चेतन हिंदूजा, मुड़वारा विधानसभा के विस्तारक श्री सुनील उपाध्याय जिला पदाधिकारी श्री मृदुल द्विवेदी, दीपक टण्डन, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती किरण जैन,श्री विजय दुबे जिला मंत्री रम्मू साहू, शिवम शर्मा, सुश्री अंकिता तिवारी, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा मंडल अध्यक्षगण अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद, मनीष दुबे, गोविंद प्रताप सिंह, सौरभ अग्रवाल, विजय दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा का मिलेगा सानिध्य

विस्तारक अभियान के तहत 19 जनवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा हमारे लोकप्रिय सांसद श्री विष्णुदत्त जी शर्मा जी का सानिध्य प्राप्त होगा। 19 जनवरी को प्रदेशभाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी मुड़वारा मण्डल के विधानसभा सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में शामिल होकर विस्तारक अभियान को गति देंगे। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष जी जिले की किसी भी अन्य विधानसभा में औचक रूप से पहुंचकर विस्तारक योजना की गतिशीलता परखेंगे। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने बताया कि पूरे प्रदेश में अगले 20 दिनों तक विशेष विस्तारक योजना में जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जुटकर बूथ स्तर पर दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार में जुटेंगे। श्री पायल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो संगठन पर्व पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखता है।