Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

BJP प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा का Katni आगमन कल, संत रविदास जयंती पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

VD Sharma भाजपा BJP प्रदेशाध्यक्ष तथा लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा का कल 16 फरवरी कटनी आगमन हो रहा है। वे यहां संत रविदास जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने सभी कार्यकर्ताओं से स्वागत अपील की है।

कल 16 फरवरी बुधवार को संत श्री रविदास जयंती के  उपलक्ष्य में सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का कटनी नगर आगमन हो रहा है। जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने बताया कि श्री शर्मा सुबह 12 बजे कटनी पहुंचेंगे, यहां वे बस स्टैंड नगर निगम ऑडिटोरियम में मप्र शासन द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तदोपरांत दोपहर 2 बजे श्री रंगनाथ मन्दिर स्थित संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके उपरांत रविदास समाज के लोगों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री पायल ने उक्त समस्त कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थिति का आग्रह किया है।