HOMEKATNI

BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह बोले: किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं बनीं वरदान

BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह बोले: किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं बनीं वरदान

BJP Kisan Morcha किसानों के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की किसानों के लिए तमाम योजनाएं वरदान बनीं है। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के मण्डलों के पदाधिकारियों से रूबरू होते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने व्यक्त किये।

इस अवसर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि वह अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का निराकरण उनके लिए किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद कर सकें। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर भाजपा सरकार ने साकार कर दिखाया है यही कारण है कि आज युवा भी खेती के लिए उत्साहित ढंग से अग्रसर हो रहे हैं। कृषि के लिए भूमि की उर्वरता से लेकर पानी, खाद, बिजली, बीज, फसल बीमा आदि पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया। भाजपा सरकार द्वारा शून्य प्रतिशत पर किसान को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधी के रूप में एक निश्चित आय का साधन बनाया जिसमे केंद्र और राज्य मिलकर 10 हजार रुपये प्रत्येक किसान के खाते में भेजते हैं, इसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है। हमारा उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का है न कि उन्हें कर्जदार बनाने का।

BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह बोले: किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं बनीं वरदान

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि सभी किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गाँव में जाकर किसानों के हितों में कार्य करना है। माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी की किसान हितेषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक किसानों तक पहुचाने का कार्य मोर्चे के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को करना है।

BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह बोले: किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं बनीं वरदान
इस अवसर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने भी किसान मोर्चे को पूरी शक्ति के साथ कार्य करने का आग्रह किया। भाजपा किसान मोर्चा को पंक्ति में बैठे आखिरी व्यक्ति को कैसे योजनाओ का लाभ दिलाना उसके प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि भाजपा किसानों एवं गरीबो की पार्टी है जिसने सदैव किसानों के लिए कार्य किया है। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार नित नये आयाम स्थापित कर रही है।

कटनी पहुंचने पर किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने दर्शन सिंह चौधरी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी मण्डलों की बैठक भी ली। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, सतना से आये किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री कृष्णा पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवध प्यासी, वरिष्ठ नेता अनुराग बजाज, मोर्चा के मीडिया प्रभारी दीपक गौतम, मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिसोलिया, दिनेश भदौरिया, श्रीराम पटेल, सचिन विश्वकर्मा, गुड्डू साहू, मंडल उपाध्यक्ष कमल बड़ेरिया, राकेश तिवारी, जगमोहन दस बैरागी आदि किसान मोर्चा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button