HOMEMADHYAPRADESH

BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यूक्रेन से लौटी रितिका रान्याल से की भेंट

BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यूक्रेन से लौटी रितिका रान्याल से की भेंट

विष्णुदत्त शर्मा ने यूक्रेन से लौटी रितिका रान्याल से  भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटी भोपाल की बेटी रितिका रान्याल से उनके निज निवास मोहिनीराज अपार्टमेंट पहुंचकर भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

 

श्री शर्मा ने रितिका रान्याल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू एवं जनरल वी.के. सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button