Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Biplab Kumar Deb त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर अज्ञात लोगों ने हमला किया

Biplab Kumar Deb त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुजारियों पर हमला किया। यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक समूह देब के उदयपुर के जमजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद के आवास पर यज्ञ करने आए थे।

जितेंद्र कौशिक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्‍होंने बताया कि मैं माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहाँ मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था। अचानक एक भीड़ आई और उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की।

उन्होंने चिल्लाया या तो माकपा होगी या कोई नहीं होगा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp