HOMETechonologyTrending Newsज्ञानराष्ट्रीय

GSLV-Mk3 Satellite: 36 उपग्रह लेकर 21 October मध्‍यरात्रि को सबसे भारी रॉकेट श्रीहरिकोटा से भरेगा उड़ान

GSLV-Mk3 Satellite : OneWeb India-1 Mission/LVM3 व्यावसायिक प्रक्षेपण बाजार में  भारत का प्रवेश, उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार

GSLV-Mk3 Satellite भारत देश का सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-एमके 3 लॉचिंग के लिए तैयार किया जा चुका है। GSLV-Mk3 Satellite  22 अक्तूबर को ब्रिटेन के Startup OneWeb’s 36 Broadband Satellites स्टार्टअप वनवेब के 36 ब्रॉडबैंड उपग्रहों को लेकर भारत के  श्रीहरिकोटा Sriharikota अंतरिक्ष केंद्र space Center से व्यावसायिक उड़ान भरेगा। नया रॉकेट जियोसिन्क्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एमके3 (जीएसएलवी-एमके3) चार टन तक के सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) के लिए लॉन्च करने में सक्षम है।

यह लॉन्च 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि के तुरंत बाद तय किया गया है। यह तीन चरणों वाला रॉकेट है जो ठोस, तरल और क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित है। वनवेब में देश की भारती एंटरप्राइजेज प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। वनवेब ने कहा था कि उसके लो अर्थ ऑर्बिट low earth orbit  (एलईओ) में प्रथम पीढ़ी के उपग्रहों के समूह का 70 फीसदी लक्ष्य पूरा हो जाएगा। यह दुनियाभर में उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार है।

OneWeb India-1 Mission/LVM3 व्यावसायिक प्रक्षेपण बाजार में  भारत का प्रवेश

वनवेब इंडिया-1 मिशन/एलवीएम3 एम2 के तहत लॉन्च होने वाले ये सैटेलाइट इसरो की एलवीएम3 के वैश्विक व्यावसायिक प्रक्षेपण बाजार मेंप्रवेश दिलाएंगे। इस लॉन्च के लिए वनवेब ने न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ साझेदारी की है। एनएसआईएल इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। यह कंपनी का 14वां प्रक्षेपण होगा।

 उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार

इस साल की शुरुआत में वनवेब के प्रमुख निवेशक एवं शेयरधारक कंपनी भारती इंटरप्राइजेज ने ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ वितरण साझेदारी की घोषणा की थी। वनवेब ने कहा था कि उसके लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में प्रथम पीढ़ी के उपग्रहों के समूह का 70 फीसदी लक्ष्य पूरा हो जाएगा। यह दुनियाभर में उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार है।

Show More

Related Articles

Back to top button