Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Bihar Corona Guidelines बिहार में 14 फरवरी से कोरोना की सभी पाबंदी हटाई गईं

Bihar Corona Guidelines बिहार में 14 फरवरी से कोरोना की सभी पाबंदी हटाई गईं हैं। यह जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी। मध्यप्रदेश के बाद बिहार ऐसा राज्य है जहां कोरोना की सभी पाबंदी हटाई जा रही हैं। हालांकि यहां भी एहतियात आवश्यक नियम जारी रहेंगे।

बिहार में कोविड गाइडलाइन्स के तहत लागू किये गये सभी तरह के प्रतिबंधों को हटा दिया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को इसका एलान किया. अब जिलों में डीएम को यह अधिकार दिया गया है कि संबंधित जिलों की हालत देखते हुए वो जरुरत के अनुसार प्रतिबंध लगाएंगे. यानि अब वो तमाम पाबंदिया भी हटा दिये गये हैं जो अभी तक लागू रहे.

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट के जरिये इसका एलान किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- ‘कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की गई. कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है. ‘

नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी. जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकृत किया गया है.’

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp