HOMEMADHYAPRADESH

Bhopal: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

Bhopal पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

भोपाल।  राजधानी भोपाल से बड़ी खबर
सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेेता उमंग
सिंघार के बंगले में एक महिला ने आत्महत्या कर
ली है। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें
उमंग सिंघार का नाम लिखा है। महिला ने सुसाइड
नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात
कही है। घटना के बाद पूर्व मंत्री के बंगले के बाद
सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि महिला पिछले 25 दिनों से
दिल्ली से आकर भोपाल के शाहपुरा बी सेक्टर
स्थित उमंग सिंघार के बंगले में रह रही थी। घटना
के बाद हड़कंप मच गया है वही सियासी गलियारों
में भी हलचल तेज हो गई है। महिला कौन थी और
उसका सिंघार से क्या रिश्ता था, इस बात का अभी
तक खुलासा नहीं हो पाया है, फिलहाल शाहपुरा
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button