HOMEMADHYAPRADESH

BHOPAL डेम में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत

BHOPAL डेम में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत

BHOPAL रातीबड़ थाना इलाके में गुरुवार को केरवा डेम में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से तीनों के शव पानी से बाहर निकाले और पंचनामा तैयार कर उन्‍हें पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

निशांत जैन, मोहित सोधिंया और शुभम पिकनिक मनाने गए थे

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निशांत जैन, मोहित सोधिंया और शुभम अपने एक और दोस्‍त के साथ गुरुवार को केरवा डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां वह दोपहर के समय डेम में नहाने पहुंच गए, लेकिन उनका एक साथी डेम के बाहर ही खड़ा हुआ था। नहाते समय निशांत जैन जब डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए मोहित और शुभम गए और वह भी डूब गए। उन्हें डूबता देख राहगीर भी उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब 15 मिनट के रेस्क्यू के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला। निशांत के दादा हुकुम चंद जैन एक जैन मंदिर में पुजारी हैं। निशांत के पिता का पहले ही निधन हो गया है। निशांत तीन बहनों में इकलौता भाई था। तीनों उससे बड़ी हैं, जिनकी शादी हो गई है।

तीनों किशोर डेम के जिस हिस्से में डूबे, उसे मौत के कुआं कहा जाता है। वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मौत के कुएं वाली जगह पर काफी गहराई है। डैम के इस इलाके में आने से पहले कई जगह चेतावनी दी गई है, इसके बावजूद लोग यहां पहुंचते हैं। यहां पर नहाना भी मना है। इसके बाद भी लोग मानते नहीं।

Show More

Related Articles

Back to top button