Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

BCCI बीसीसीआई का बड़ा ऐलान श्रीलंका सीरीज में किया अहम बदलाव

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ 25 फरवरी से शुरु हो रही घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई ने घोषणा करते हुए खुद पुष्टि की कि टी20 सीरीज का आयोजन अब दो टेस्ट मैच से पहले किया जाएगा. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार दो टेस्ट मैच का आयोजन टी20 से पहले होना था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के आग्रह पर बीसीसीआई ने यह बदलाव किया.

बीसीसीआई ने किया बड़ा बदलाव

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका पहले तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा जिसके बाद दो टेस्ट मैच का आयोजन होगा जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का हिस्सा हैं.’ इस तरह की खबरें थी कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 का आयोजन मोहाली और बेंगलुरु में होने वाले टेस्ट मैच से पहले किया जाएगा और अब इसकी पुष्टि हो गई है.

विराट भी खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट

विराट कोहली के अपना 100वां टेस्ट मोहाली में 4 से 8 मार्च तक खेलने की उम्मीद है. दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में 12 से 16 मार्च तक खेला जाएगा. पहला टी20 लखनऊ में 25 फरवरी को होगा जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होगा. श्रीलंका श्रृंखला लिए कार्यक्रम की घोषणा के बाद बीसीसीआई के जल्द ही टेस्ट कप्तान की घोषणा करने की उम्मीद है.

कोहली छोड़ चुके हैं कप्तानी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के एक दिन बार कोहली के इस्तीफे के बाद यह पद खाली पड़ा है. कोहली ने अपने कार्यकाल का अंत भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में किया. उनकी अगुआई में भारत ने 68 टेस्ट में 40 मुकाबले जीते जबकि 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 11 मैच ड्रॉ रहे.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp