Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बरही पुलिस को बड़ी सफलता चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को माल मसरुका सहित किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की।

प्रार्थी प्रभा नामदेव पति चंद्रभान नामदेव उम्र 42 साल निवासी ग्राम मुड़गुड़ी चौकी अमरपुर थाना इंदवार जिला उमरिया की रहने वाली दिनांक 01.11.2025 को थाने में उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई की मैं अपनी बेटी के साथ नामदेव जयंती के उत्सव में बरही दिन में 12:00 बरही आ गई थी उत्सव खत्म होने पर मैं घर के लिए किराने का सामान बरही मैहर रोड पर नितेश किराना स्टोर से सामान लेकर शाम 4:30 बजे अपनी बेटी के साथ में अपने गांव के ऑटो वाले लाला बर्मन की ऑटो में घर जाने के लिए बैठी लाला ऑटो वाले ने जैसे ही ऑटो को बढ़ाया उसी समय दो लड़के ऑटो के साथ दौड़े व एक लड़के ने मेरे गले में पहने हुए सोने के पांचाली लॉकेट को अपने दाहिने हाथ से झपट लिया पांचाली की माला टूट गई उसमें लगी पांचाली के पांच लॉकेट झपट्टा मारने वाला लड़का ले गया इतने में मैं चिल्लाई तो लाला बर्मन ने ऑटो रोका इतने में दोनों लड़के दौड़ लगा दिए व मेरी बेटी दोनों लोग झपटा मारने वाले लड़कों को पकड़ने के लिए दौड़ी तो दोनों बाउंड्री कूद कर भाग गए झपट्टा मारने वाले लड़के दुबले पतले 20 – 22 साल उम्र के थे घटना के आसपास के लोगों ने बताया कि झपट्टा मारने वाले लड़के का नाम आकाश चौधरी है की रिपोर्ट पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 661/2025 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की विवेचना दौरान आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर लगातार आरोपियो के घर व संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपी आकाश चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 23 साल निवासी चौधरी मोहल्ला बरही , कोमल चौधरी पिता मिंता चौधरी उम्र 22 साल निवासी चौधरी मोहल्ला बरही को उनके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की व चोरी गया मशरूका 03 लॉकेट आकाश चौधरी से व 02 लॉकेट कोमल चौधरी से पांचों कीमती लगभग ₹50000 बरामद किए गए।

आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी,की सराहनीय भूमिका रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp