Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Bank Strike दो दिन की बैंक हड़ताल, जनवरी 2023 में लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Strike देश भर में बैंक फिर से हड़ताल के चलते बन्द रह सकते हैं। दरअसल बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल बैंकों में रिक्त पदों पर नियुक्ति, पेंशन एवं फाइव डे वीक आदि कई मांगों को लेकर की जा रही है।

चार दिन बंद रहेंगे बैंक

हड़ताल करने वाले UFBU ने शुक्रवार 14 जनवरी 2023 की देर रात जारी बयान में कहा कि मुंबई में हुई बैठक भारतीय बैंक संघ (IBA) की ओर से उनकी मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण 30 एवं 31 जनवरी 2023 को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। उल्लेख अनिवार्य है कि यदि 30 एवं 31 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे क्योंकि, 28 जनवरी को लास्ट सैटरडे और 29 जनवरी को संडे है।

3 प्रमुख मांग

  • सप्ताह के कार्य दिवस की संख्या 5 की जाए अर्थात फाइव डे वीक।
  • पेंशन प्लान को अपडेट किया जाए।
  • बैंकों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp