HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Asaduddin Owaisi in Jabalpur जबलपुर में ओवैसी ने कांग्रेस को जमकर कोसा

Asaduddin Owaisi in Jabalpur जबलपुर में ओवैसी ने कांग्रेस भाजपा को जमकर कोसा

Asaduddin Owaisi in Jabalpur: जबलपुर। आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस में दम नहीं रहा, अब वह कभी सत्ता में नहीं आ सकती। कांग्रेस जितनी जल्दी खत्म हो जाएगी, भारत के लोकतंत्र के लिए उतना अच्छा होगा। वे जबलपुर के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत सुब्बाह शाह मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी पार्टी ने नगर निगम चुनाव में कई वार्ड से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। उन्हीं के समर्थन में उनका जबलपुर आगमन हुआ।

ओवैसी ने कहा कि दलित, आदिवासी व मुस्लिम को अपने सियासी हक की लड़ाई के लिए जागना होगा। सियासी हक हासिल किए बिना विकास संभव नहीं है। मेरा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ से सीधा सवाल है कि वे बताएं ज्योतिरादित्य संधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में क्यों चले गए।

कहा कि मैं जबलपुर पहली बार आया हूं, लेकिन यहां जो प्यार मिला, उससे दिलखुश हो गया। अब जीवन भर आता रहूंगा।यहां लेमा गार्डन के लोगों को षडयंत्र करके बेघर किया गया है। कांग्रेस मुसलमानों से कहती है कि आप खामोश हो जाईए हम आपकी मदद करेंगे, लेकिन हम कहते हैं कि आप शोर मचाईए हम आपके साथ हैं, आपका हक दिलवाएंगे। मध्य प्रदेश में मुसलमानों की शिक्षा का स्तर कम क्यों है। सरकार मुसलमानों पर सबसे कम खर्च क्यों करती हैं। भाजपा ने लोगों के घर तोड़ दिए, लेकिन ऊपर वाला सब देखता है। भाजपा सरकार भेदभाव की, तुष्टीकरण की राजनीति करती है लेकिन चीन की तरफ ध्यान नहीं देती। चीन उसकी तरफ घुसा चला आ रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button