News24you

News you are looking for

Building collapses in Mumbai मुंबई के कुर्ला में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 7 लोग निकाले गए; कइयों के फंसे होने की आशंका

Building collapses in Mumbai मुंबई के कुर्ला में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 7 लोग निकाले गए; कइयों के फंसे होने की आशंका

Building collapses in Mumbai Kurla: महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला नाइक नगर इलाके में सोमवार देर रात 4 मंजिला इमारत गिर गई. इमारत में कई लोग दबे हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गईं. पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान इमारत में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

 

मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

पुलिस के मुताबिक मलबे में से 7 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया है. लेकिन इमारत में अब भी 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है. इसलिए राहत कार्यों में मदद के लिए NDRF को भी मौके पर बुलाया गया है. NDRF के जवान अपने भारी उपकरणों के साथ मलबे को हटाने और इमारत को काटने में जुटे हैं. पुलिस-प्रशासन के सीनियर अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं.

लोगों ने नहीं माना BMC का नोटिस: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि यहां पर 4 बहुमंजिला बिल्डिंग थी, जो जर्जर हो चुकी थी. इन बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों को इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे. इसके बावजूद वे उसमें जबरदस्ती रह रहे थे. यही वजह रही कि बिल्डिंग ढहने से उसके नीचे लोग दब गए. अब मंगलवार यानी आज इन 4 चारों बिल्डिंगों को खाली करवाकर तुड़वाया जाएगा, जिससे आगे ऐसा हादसा न हो.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब BMC ने इस बिल्डिंग को नोटिस जारी किया था, तभी इसे स्वेच्छा से खाली कर देना चाहिए था. अगर ऐसा कर दिया जाता तो हादसा होने पर लोगों को कोई नुकसान नहीं होता. हम ऐसी जर्जर बिल्डिंगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई शुरू करवाएंगे. जिससे भविष्य में किसी को हानि न हो.